बोतल को हिंदी में क्या कहते हैं? कहा से आया यह शब्द , जानिए क्या है इसका सही जवाब

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

हम बोतल शब्द का इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आप जानते है बोतल शब्द हिंदी का शब्द नही है। फिर बोतल को हिंदी में क्या कहते है।सोशल मीडिया में यही सवाल पूछा गया। आइए जानते हैं कि आख‍िर बोतल का ह‍िन्‍दी में सही नाम क्‍या है?

new-modern

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म कोरा पर अरव‍िन्‍द व्‍यास नाम के एक शख्‍स ने इसके बारे में बताया है। उन्‍होंने लिखा, बोतल शब्‍द पुर्तगाली भाषा के बोतेल्‍हो से आया है। यह चौदहवीं शताब्दी से प्रयोग में आया। ग‍िलास की तरह ही बोतल का चलन यूरोपीय सभ्‍यता के समय से शुरू माना जाता है। ग‍िलास की तरह बोतल भी कांच की बनती है।

बोतल शब्द की रचना ग्रीक शब्‍द बौत्तिस के लैट‍िन रूप बुत्तीस से हुई है। दोनों शब्‍दों का अर्थ पात्र यानी बर्तन से माना गया है। भारत में बोतल शब्‍द बाटकी यानी कटोरी से मिलता जुलता है। अंग्रेजी का बॉटल शब्‍द भी इसी बाटकी से बना है.। इसे ह‍िन्‍दी में भी बोतल ही कहा जाता है। क्‍योंक‍ि इस शब्‍द को हूबहू अपना ल‍िया गया है।