shishu-mandir

weather update- उत्तर भारत में अगले 5 खिलेगी धूप, दिल्ली,यूपी में बारिश की संभावना

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

कड़ाके ​की इस ठंड में अगले कुछ दिनो में मौसम विभाग की तरफ से राहत मिलने की संभावना जतायी गई है। मौसम विभाग ने बताया ​​कि ​राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। आने ​वाले 5 दिनो के मौसम के पूर्वानुमान में आईएमडी ने बताया कि यूपी, बिहार,झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में शीतलहर का प्रकोप नहीं रहेगा।

हालांकि, वेस्ट हिमालयन रीजन के पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आने की पूरी पूरी उम्मीद है। इसका असर 20 से 26 जनवरी तक देखने को मिल सकता ​है। वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 23 से 26 जनवरी तक भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई जा रही है। जबकि बारिश की वजह से तापमान में गिरावट नहीं होगी। मौसम विभाग आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर,पंजाब, बिहार, हरियाणा, यूपी, झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।

बताया जा ​रहा है कि इसकी शुरुआत कल से हो चुकी है। जबकि दिन का तापमान सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में 22 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रो में 25 से 2 जनवरी के बीच थोड़ी भारी बारिश और तेज बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वही उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ जगहो पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 27 जनवरी के बीच राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के होने​की संभावना है। उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होने की भी उम्मीद है। पिछले बीते 24 घंटे के मौसम अगर बात की जाए तो उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे जगहो पर मिनिमम टेम्प्रेचर 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में अभी तक का सबसे कम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रह चुका है। पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप देखा गया है। इसके अलावा,जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में बहुत मात्रा मे कोहरे का प्रकोप रहा।

गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।आया नगर में सबसे कम 5.0, लोदी रोड में 5.4, रिज में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एनसीआर में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गाजियाबाद में 6.2 और नोएडा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी एक सप्ताह तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23 व 24 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट नहीं होगी।

अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच बना रहेगा. वहीं, आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। [14:47, 1/20/2023] Harsh Pandey: उत्तर भारत में अगले 5 खिलेगी धूप, दिल्ली,यूपी में बारिश की संभावना

Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan