पिथौरागढ़ में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर छाई शोक की लहर, जगह – जगह आयोजित हुई शोकसभायें

पिथौरागढ़ , 9 दिसंबर 2021पिथौरागढ़। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को जनपद के विभिन्न राजकीय…

पिथौरागढ़ , 9 दिसंबर 2021
पिथौरागढ़। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को जनपद के विभिन्न राजकीय कार्यालयों में 2 मिनट का मौन रखा गया। राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी इसे अपूर्णनीय क्षति बताया। कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान तथा विकास भवन में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से पिथौरागढ़ के गांधी चौक में सीडीएस जनरल रावत, उनकी धर्मपत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों हेलीकॉप्टर हादसे में हुए आकस्मिक निधन पर शोक जताया। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से सभी प्रदेशवासी दुखी हैं। सभी ने महान सपूत जनरल रावत समेत अन्य दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और 2 मिनट का मौन रखा। साथ ही जनरल रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

शोक सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह वल्दिया महामंत्री महिमन कन्याल, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, केएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष केदार जोशी समेत भाजपा के जिला भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, मंडलों, मोर्चोें के पदाधिकारी और सैन्य प्रकोष्ठ के राम सिंह बिष्ट व आम नागरिक मौजूद थे।


उधर कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में कांग्रेस जनों ने प्रदेश के वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य सैन्य कर्मियों के हादसे में आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए शोक सभा की। दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा की सीडीएस रावत उत्तराखंड के एक सच्चे बेटे थे जो देश की सेना और सुरक्षा में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रहे थे। उनका इस दुखद हादसे में हमेशा के लिए चले जाना पूरे देश के लिए दुखदाई है कहा कि सीडीएस जनरल रावत को उत्तराखंड सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर भुवन पांडे, महेंद्र लूंठी, मुकेश पंत, ऋषेन्द्र महर, शंकर खड़ायत, सुधीर कार्की, आरके, जगदीश जोशी, बहादुर सामंत आदि उपस्थित थे