shishu-mandir

राम दूर वीर अंगद का पांव तक नहीं डिगा पाए, लंका के योद्धा, नंदादेवी में अंगद रावण संवाद के हर बोल पर बजी दर्शकों की ताली,कर्नाटक खोला में भी हुआ आकर्षक मंचन

Newsdesk Uttranews
6 Min Read

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। नंदादेवी प्रांगण में रविवार की रात रावण अंगद संवाद ने लोगों की खूब तालियां बटोरी यहां अक्षय कुमार वध, लंका दहन, रावण अंगद संवाद, मेघनाद लक्ष्मण संवाद और लक्ष्मण शक्ति तक की लीला का मंचन किया गया। सबसे अधिक तालियां अंगद रावण संवाद ने बटोरी अंगद की भूमिका निभा रहे जगदीश भंडारी और रावण की भूमिका में हरिविनोद साह ने शानदार अभिनय किया। करीब एक घंटे तक के संवाद के हर बोल पर लोगों की तालियां इन अभिनेताओं को मिली।
रामलीला के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि सभासद नगरपालिका मोनू साह, मनोज जोशी, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रवि रौतेला तथा अभिषेक जोशी नेे दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। रामलीला के सचिव अर्जुन सिंह बिष्ट, अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजू रौतेला, संजय उप्रेती, प्रकाश सनवाल, परितोष जोशी, गणेश मेर द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन पुजारी हरीश जोशी द्वारा किया गया। अपने संबोधन में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सभी कलाकारों का उत्साह वर्धन करते हुए रामलीला तालीम कक्ष त्रिपुरासुंदरी के जीर्णोद्धार के लिए अपनी निधि से मदद करने की घोषणा की। रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश स्तुति और श्री राम स्तुति से हुआ उसके उपरांत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा माँ सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई तदुपरांत रामलीला मंचन का आयोजन हुआ। राम की भूमिका में हर्ष जोशी, लक्ष्मण अजय जोशी, सीता पीहू जोशी, हनुमान कुलदीप सिंह मेर, रावण हरिविनोद साह, अंगद जगदीश भंडारी, मेघनाद संजय साह, विभीषण दीवान बिष्ट ने सुंदर अभिनय किया। मंच सेट निर्माण महेंद्र बिष्ट, अतुल वर्मा, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट , जगदीश बिष्ट, नवनीत वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर हारमोनियम पर संजय उप्रेती, अनिल सनवाल तथा तबले पर प्रकाश सनवाल द्वारा सुंदर संगीत दिया गया। रामलीला में वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ भट्ट, समिति के कोषाध्यक्ष धनंजय साह, शशिमोहन पांडे, संतोष मिश्रा, संजय जोशी, मंटू पलनी, हरीश विष्ट, अनिल सनवाल, पुष्पा रौतेला, डॉ सुमन सनवाल, हिमांशु परगाई, जगदीश वर्मा, नवीन वर्मा, अनिल तिवारी, दानिश, विशाल जोशी, कमल कांडपाल,रोहित भट्ट,मोहन परगाई, मोहन जोशी, नवल बिष्ट, नमन बिष्ट, वरुण साह, नीरज बिष्ट, हर्ष टम्टा, पारस आदि ने रामलीला मंचन में सहयोग प्रदान किया गया।
इधर श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला में रामलीला महोत्सव के अष्ठम दिवस विभिन्न प्रसंगो का मंचन किया गया जिसमे का रावण – विभीषण संवाद , रामेश्वरम प्रसंग , अंगद – रावण संवाद , रावण – मंदोदरी संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति का आदि का सुन्दर मंचन हुआ |
सभी कलाकारों ने अपने सटीक संवादों और शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत लिया | किन्तु अष्ठम दिवस का मुख्य आकर्षण रहा अंगद – रावण संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति जिसमे मंझे हुए कलाकारों ने अपने संवाद और अभिनय से ऐसा समां बांधा की हर दर्शक झूम उठा | लंकेश रावण का अभिनय पूर्व दर्जा मंत्री एवं वरिष्ठ रंगकर्मी बिट्टू कर्नाटक और अंगद का अभिनय दीपक कर्नाटक ने किया |
तत्पश्च्यात मेघनाद – लक्ष्मण के अद्भुद संवाद ने दर्शकों का दिल जीत लिया | लक्ष्मण शक्ति के लिए विशेष तौर पर निर्मित शक्ति बाण दर्शको के बीच से हवा को चीरता हुआ मंच तक पंहुचा तथा जिसने भी ये दृश्य देखा वो रोमांचित हो उठा | मेघनाद का अभिनय डॉ. करन कर्नाटक तथा लक्ष्मण का अभिनय कु. लता बाफिला ने किया |श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला ने एक विशेष पहल तथा नारी सशक्तिकरण के अपने विशेष प्रयास के अंतर्गत रामलीला कमेटी से जुडी समस्त महिलाओ को संयुक्त रूप से अष्ठमदिवस की लीला के मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया तथा मंच में मौजूद समस्त नारी शक्ति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारम्भ किया | सीमा कर्नाटक , रेखा जोशी, विद्या कर्नाटक , नमिता तिवारी, कविता पांडेय,कंचन पांडेय, लवी जोशी, पूजा बगड्वाल, सुनीता बगड्वाल, अंजलि राठौर,तनूजा गुर्रानी, नीलम जोशी आदि ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाई |
कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया |
इसके बाद नन्ही मुन्नी बालिकाओ द्वारा प्रस्तुत कुमाउनी वंदना देवी भगवती मैया और कत्थक नृत्य पर आधारित हिंदी वंदना माँ सरस्वती शारदे का मंचन किया गया |
कु. दिव्या पाटनी ने राम, किरन कोरंगा ने मंदोदरी, अनिल रावत ने हनुमान, मुकेश बिष्ट ने अतिकाय ,जीतेन्द्र कांडपाल ने विभीषण , पंकज वर्मा ने असुर कटप्पा का सुन्दर अभिनय कर सबका मन मोह लिया|
इस अवसर पर देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हृदेश तिवारी, हेम जोशी , कपिल मल्होत्रा ,मनी नमन तिवारी, पूरन चंद्र जोशी, लीलाधर कांडपाल , मोहन चंद्र कर्नाटक, रोहित शैली, अमित मल्होत्रा, विपिन जोशी , प्रकाश सिंह मेहता,देवेंद्र जनोटी, सचिन पिलख्वाल,हिमांशु कांडपाल, कपिल नयाल ,कृष्णा पाटनी,ह्रितिक पाटनी,भानु कर्नाटक,नीरज जोशी,नवनीत पांडेय, मनीष महरा , अजय बिष्ट आदि मौजूद थे |

new-modern
gyan-vigyan