shishu-mandir

पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो बाजार बंद कर देंगे व्यापारी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

अल्मोड़ा व्यापार मंडल ने की डीएम से मुलाकात, पुलिस प्रशासन के रवैये पर जताई नाराजगी

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:- पुलिस प्रशासन की ओर से आतिशबाजी को लेकर चलाए जा रहे अभियान की व्यापारियों ने कड़ी निंदा की है|व्यापार मंडल का कहना है कि त्यौहारों के बीच पुलिस प्रशासन जिस तरह व्यापारियों पर मुकदमे दर्ज कर रहा है उससे व्यापारी आतंकित हैं और इस प्रकार व्यापारियों का उत्पीड़न जारी रहा तो व्यापारी बाजार बंद करने को बाध्य होंगे| व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा ने कहा कि आतिशबाजी का लाईसेंस भी व्यापारियों को तत्काल दिए जाएं साथ ही अभियान के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों का उत्पीड़न नही किया जाय| उन्होंने व्यापारियो की ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही साथ ही व्यापारियों के उत्पीड़न पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही| नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी ने कहा कि पुलिस को अभियान के नाम पर व्यापारियों में दहशत पैदा नहीं करनी चाहिए|

saraswati-bal-vidya-niketan

डीएम को ज्ञापन देने वालों में हरेंद्र वर्मा, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, मनोज सिंह पंवार, दीपेश जोशी, विजय भट्ट सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे| इससे पूर्व रविवार को व्यापारियों ने बैठक कर प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जाहिर की|