Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ जिला पंचायत का मतदान,परिसर के गेट पर भिड़े भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ता,सभी 45 सदस्यों ने किया मतदान,3 बजे बाद होगी काउंटिग

Voting of the District Panchayat took place amidst tight security

matdan 2

यहां देखिए वीडियो

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। मुख्य परिसर के बाजार वाला गेट बंद कर दिया गया था। केवल धारानौला की ओर से परिसर के भीतर घुसने का एकमात्र मार्ग बनाया गया था।

matdan 1

सभी को कड़ी तलाशी के बाद परिसर के भीतर जाने दिया गया। भाजपा और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर एकत्र थे। इसी बीच नारेबाजी के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ने लगे। बताया जा रहा है कि सांसद अजय टम्टा जिला पंचायत परिसर जहां मतदान हो रहा था वहां जाने लगे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा एतराज किया और यही एतराज पहले नारेबाजी में बदला और बाद में दोनों पक्षों के भिड़ने की नौबत आ गई। इसके बाद भी कई बार दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी हुई। अलबत्ता शांतीपूर्ण ढंग से मतदान पूर्ण हो गया। सूत्रों के मुताबिक सभी सदस्यों ने मतदान में भाग लिया।

मतदान के लिए सदस्य अपने अपने ग्रुप में पहुंचे थे। पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें परिसर भेजा गया और वोटिंग के बाद फिर सभी समूहों में रवाना हुए। मदतान के ​दौरान डीएम नितिन भदौरिया सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

must read it

https://uttranews.com/2019/11/07/big-breaking-former-district-panchayat-president-mohan-singh-mehra-joins-bjp-other-jila-panchayat-member-also-joined-bjp/

must read it

https://uttranews.com/2019/11/07/breaking-bjp-leaders-could-not-digest-block-chiefs-defeat-furious-activists-vandalize-accuse-bjp-candidate-of-internal/