Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

IPL फाइनल से पहले मुश्किल में पड़े विराट कोहली कर्नाटक पुलिस ने पब पर की FIR; लगाए गए गंभीर आरोप

कर्नाटक बेंगलुरु में क्रिकेटर विराट कोहली के पब वन8 कम्यून (One8 Commune) के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR की है। यह पब बेंगलुरू के रत्नम…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

कर्नाटक बेंगलुरु में क्रिकेटर विराट कोहली के पब वन8 कम्यून (One8 Commune) के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने FIR की है। यह पब बेंगलुरू के रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर स्थित है।


कब्बन पार्क पुलिस ने विराट कोहली के वन 8 कम्यून पब और रेस्टोरेंट के खिलाफ COTPA अधिनियम (सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के उल्लंघन के लिए बेंगलुरु में मामला दर्ज किया है।


पब पर COTPA अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि रेस्टोरेंट में कोई नो स्मोकिंग जोन नहीं है। बताया जा रहा है पब में धूम्रपान क्षेत्र को लेकर जरूरी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं और इनका पालन न करना कानूनी अपराध माना जाता है।


वन 8 कम्यून को पहले भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पिछले साल जून में भी इस पर एफआईआर दर्ज की गई थी। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने भी दिसंबर में रेस्टोरेंट को अग्निशमन विभाग से एनओसी न लेने के लिए नोटिस जारी किया था।


इस पब की ब्रांचें पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में हैं। दो साल पहले दिसंबर 2023 में ही इस रेस्टोरेंट को बेंगलुरु में खोला गया था।