श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित “विरासत-2020” कार्यक्रम में छाई रही अल्मोड़ा की विशेष रामलीला

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। जिला प्रशासन अल्मोड़ा एवं स्पीक मैके के तत्वाधान में नन्दादेवी रामलीला एवं सांस्कृतिक ग्रुप, अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी तकनीक संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित “विरासत-2020” कार्यक्रम के तहत ढाई घंटे की रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान प्रस्तुत किए गए प्रंसगों को दशकों द्वारा खूब सराहा गया। कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

new-modern

गु्रप के सफल मंचन कर लौटने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बधाई देते हुए कहा कि स्पीक मैके की यह सराहनीय पहल है कि वे राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने का कार्य कर रही है। अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश जोशी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी ने भी सफल मंचन पर गु्रप को बधाई दी।

रामलीला दल में ग्रुप के अध्यक्ष श्री अनिल सनवाल, प्रबन्धक नरेन्द्र कुमार अतुल वर्मा, परितोष जोशी, महेन्द्र सिंह बिष्ट, हर्ष जोशी, प्रेरणा जोशी, मानसी मेहरा, पुष्पा रौतेला, सन्दीप साह, शशि मोहन पाण्डेय, जगदीश बिष्ट, प्रकाश सनवाल, राजू रौतेला, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, गणेश मेर, अजय जोशी, संजय जोशी, विशाल जोशी मनोज परगई शामिल रहे।