Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Viral video : रिक्शा वाले भैय्या को नहीं मिल रही थी दुल्हनिया,लगाया ऐसा जुगाड़ अब आ रहे हैं रिश्ते ही रिश्ते

Viral News: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के एक रिक्शा चलाने वाले का वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है। दमोह मध्य प्रदेश के रहने…

Viral News: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के एक रिक्शा चलाने वाले का वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है। दमोह मध्य प्रदेश के रहने वाले रिक्शा चालक ने अपनी शादी न होने पर एक अनोखा तरीका निकाला है जिसे देखकर अब हर कोई हैरान है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के एक रिक्शा चालक का वीडियो सुर्खियों में है। यह रिक्शा चालक दमोह एमपी का है। बताया जा रहा है कि रिक्शा चालक की शादी न होने पर उसने एक अनोखा तरीका अपनाया है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया। 30 की उम्र में जब दीपेंद्र राठौर नाम के इस शख्स की शादी नहीं हुई तो इसने अपने ई-रिक्शा के पीछे अपना बायोडाटा लगा दिया जिसमें उसने अपनी शिक्षा, हाइट, ब्लड ग्रुप जैसी सारी डिटेल भी दे दी।

भारत में शादी इंसान की लाइफ का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। हर लड़का और लड़की चाहते हैं कि उसकी शादी हो लेकिन अगर एक उम्र के बाद शादी नहीं होती है तो घर वालों के साथ-साथ रिश्तेदार भी ताने मारने लगते हैं और ऐसे ही तानों से तंग आकर मध्य प्रदेश के दमोह में रहने वाले 30 साल के एक रिक्शा चालक ने अनोखा जुगाड़ निकला। 30 की उम्र में जब दीपेंद्र राठौर के नाम के इस शख्स की शादी नहीं हुई तो इसने खुद ही लड़की ढूंढने का फैसला किया। दीपेंद्र ने बताया कि उसके घर वालों ने कई जगह उसकी शादी की बात की लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से उसका रिश्ता टूट जाता था। लोग उसे ताने देने लगे थे। ऐसे में उसने एक अनोखा रास्ता अपनाया। दीपेंद्र ई रिक्शा चलाता है। ऐसे में उसने अपने रिक्शा के ही पीछे अपनी शादी के लिए बायोडाटा लगा दिया।

इसमें दीपेंद्र ने अपनी एक तस्वीर भी लगाई है और अपने बारे में जुड़ी सारी जानकारी लिखवा दी है। उसने इस विज्ञापन में अपनी उम्र, लाइफ पार्टनर को लेकर उसकी क्या उम्मीद है सब कुछ मेंशन करवाया है। जैसे ही दीपेंद्र के पोस्ट की तस्वीर वायरल हुई यह सोशल मीडिया पर छा गया। दीपेंद्र की इस सिंपल लेकिन रोमांचक तरीके ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।

ई रिक्शा को लेकर वह शहर में घूम रहा है। वह ई रिक्शा को लेकर जहां भी जाता है लोग होल्डिंग में लिखी बातों को पढ़ते हैं।इस समय वह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उसका कहना है कि वह 30 साल का हो गया है लेकिन उसके लिए कोई रिश्ता नहीं आया और वह भी चाहता है कि उसकी शादी हो। होर्डिंग में उसने एक खास बात लिख रखी है। उसने लिखा है शादी करने में जाति और धर्म कोई बंधन नहीं है। किसी भी जाति और धर्म की युवती या उसके परिवार के लोग शादी का प्रस्ताव लेकर उसके पास आ सकती है।

कहा जा रहा है कि जैसे ही दीपेंद्र का शादी को लेकर दिया गया विज्ञापन वायरल हुआ उनके पास रिश्तो की लाइन लग गई। कई लड़कियां रिश्ते के लिए दीपेंद्र के पास आने लगी। लोगों को दीपेंद्र का यह तरीका काफी पसंद आया। काम के चक्कर में दीपेंद्र के पास इतना समय नहीं था कि वह अपने लिए जगह-जगह रिश्ते ढूंढने जाए, इसलिए उसने यह जबरदस्त जुगाड़ निकला।