यातायात नियमों का उल्लघंन करना महिला को पड़ा भारी,1.36 लाख रुपये का लगा जुर्माना,कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

एक महिला को यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया। बेंगलुरु में एक महिला गलत दिशा में गाड़ी चला रही थी, जिसकी फोटोज सीसीटीवी फुटेज में सामने आई हैं। जिस पर महिला पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 1.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

new-modern

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में एक महिला बिना हेलमेट पहने स्कूटी से ट्रिपलिंग करती थी। इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो टीम ने यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर स्कूटर सवार महिला को काफी महंगा सबक सिखाया। पुलिस ने स्कूटर सवार महिला पर 1.36 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगा दिया। जो महिला की होंडा एक्टिवा स्कूटर की कीमत से काफी ज्यादा है।

TV9 कन्नड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें शेयर की हैं। जानकारी के अनुसार स्कूटर सवार महिला ने 270 बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। इस कारण पुलिस अधिकारियों ने एक्टिवा स्कूटर को भी जब्त कर ली है।