VIDEO केरल के तट के पास झुका लाइबेरियन जहाज , तटरक्षक बल ने 21 लोगों को बचाया, 3 अब भी जहाज पर फंसे

Advertisements Advertisements केरल के तट के पास अरब सागर में एक जहाज अचानक झुक गया था। यह जहाज एमएससी एल्सा था, जो लाइबेरियन झंडे तले…

n66570889117481570704717e9b8cd0685d227e0766da069e81c1e0b4923662e148c43f30b409c16b6de70e
Advertisements
Advertisements

केरल के तट के पास अरब सागर में एक जहाज अचानक झुक गया था। यह जहाज एमएससी एल्सा था, जो लाइबेरियन झंडे तले चल रहा था। जहाज विजिंजम से कोच्चि जा रहा था। अचानक यह करीब 26 डिग्री तक एक तरफ झुक गया। इसमें खतरनाक समुद्री ईंधन भी था। क्रू मेंबरों ने तुरंत तटरक्षक बल को इसकी जानकारी दी, जिससे बचाव अभियान शुरू हो गया। जहाज पर कुल 24 लोग थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित निकाला गया। इसमें फिलीपींस, रूस, यूक्रेन और जॉर्जिया के नागरिक शामिल थे। जहाज का कप्तान और इंजीनियर अभी भी जहाज पर हैं और वह इसे स्थिर करने और बचाव कार्य में लगे हैं।

https://x.com/DefencePROkochi/status/1926307694396252356?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1926307694396252356%7Ctwgr%5Ee768d84c4b1979c0458a0d26d11e252582a98de9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F

जहाज के झुकने से कई कंटेनर समुद्र में गिर गए और जहाज से खतरनाक समुद्री ईंधन भी बाहर निकला। इसमें मरीन गैस ऑइल और वरी लो सल्फर फ्यूल ऑइल शामिल हैं। इससे तटीय इलाकों में तेल फैलने का खतरा है। कोस्ट गार्ड और नौसेना की टीम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बचाव के लिए लाइफ राफ्ट समुद्र में छोड़े गए हैं और बचाए गए लोगों को मेडिकल सहायता दी जा रही है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि समुद्र किनारे कोई भी संदिग्ध सामान मिले तो उसे छूने की गलती न करें और तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस पूरी घटना को नियंत्रित करने के लिए तटरक्षक बल और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग मिलकर काम कर रहे हैं और जहाज के प्रबंधकों को तत्काल बचाव कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।