Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

यूक्रेन से भारत आई विक्टोरिया चक्रवर्ती, शादी के बाद बोलीं अब साड़ी और देसी खाना बन गए हैं जिंदगी का हिस्सा

यूक्रेन की रहने वाली विक्टोरिया चक्रवर्ती का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। विक्टोरिया बीते आठ साल से भारत…

यूक्रेन की रहने वाली विक्टोरिया चक्रवर्ती का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। विक्टोरिया बीते आठ साल से भारत में रह रही हैं और उनका कहना है कि भारतीय पुरुष से शादी करने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने शादी के बाद आए बदलावों को लेकर अपने अनुभव बताए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

विक्टोरिया ने कहा कि भारत आने के बाद उनकी ड्रेसिंग से लेकर खाने और त्योहारों तक सब कुछ बदल गया है। अब साड़ी उनकी अलमारी का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है और किसी भी फंक्शन या शादी में वह साड़ी के बिना जाने की सोच भी नहीं सकतीं। वहीं भारतीय भोजन ने भी उनकी जिंदगी में एक अलग ही रंग भर दिया है। उनका कहना है कि यहां का खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि हाथ से खाने पर उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

त्योहारों को लेकर विक्टोरिया का कहना है कि यह साल का सबसे अच्छा समय होता है। रंग बिरंगी रोशनी और जश्न का हिस्सा बनने से उन्हें घर जैसा सुकून महसूस होता है। उन्होंने अपने वीडियो के जरिए बताया कि भारतीय संस्कृति को अपनाने के बाद उनकी जिंदगी खुशियों से भर गई है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए विक्टोरिया की तारीफ की है। किसी ने लिखा कि भारतीय परिधान में वह बेहद खूबसूरत लगती हैं तो किसी ने कहा कि उन्हें देखकर लगता है जैसे वह पूरी तरह यहां की संस्कृति में ढल चुकी हैं।

इससे पहले भी विक्टोरिया ने एक वीडियो में बताया था कि जब उन्होंने भारत आने का फैसला किया था तो बहुत लोगों ने उन्हें मना किया था। लेकिन उन्होंने न सिर्फ भारत आकर शादी की बल्कि यहां अपना कारोबार भी शुरू किया और अब वह अपने इस सफर को ब्लॉग के जरिए लोगों तक पहुंचा रही हैं।