Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली महाराज के किए दर्शन

नैनीताल। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नैनीताल पहुंचे। यहां कैंट स्थित हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)ने उनका स्वागत एवं अभिवादन…

नैनीताल। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नैनीताल पहुंचे। यहां कैंट स्थित हेलीपैड पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)ने उनका स्वागत एवं अभिवादन किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद लिया। स्थानीय युवतियों ने मीरा तिवारी और भावना तिवारी का तिलक लगाकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति ने कैंची धाम में करीब एक घंटे तक पूजा अर्चना की। जिसके बाद मंदिर प्रशासन की तरफ से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति भेंट की गई। इस दौरान मंदिर श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एडीजी अमित सिंह ,आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।