पौंधरोपण को प्रोत्साहित करने के लिए वन विभाग ने चलाया एक पौधा बेटी के नाम अभियान ,स्वतंत्रता दिवस पर चलाया अभियान

उत्तरा न्यूज डेस्क
3 Min Read
IMG 20190815 WA0061
Screenshot-5

अल्मोड़ा:- स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग कार्यालय कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| इस मौके पर विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम किया गया जिसे ‘एक पौधा बेटी के नाम’ की थीम दी गई थी|
सुबह प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय, अल्माेड़ा वन प्रभाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| प्रभागीय वनाधिकारी कुन्दन कुमार एवं केएस रावत द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कम र्चारियों को स्वतन्त्रता
दिवस के महत्व एवं कर्तव्यों की जानकारी दी|
इसके पश्चात चिंतन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विगत वर्षों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को
प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा सम्मानित किया। समानित होने वाले कार्मिकों में जीत राम, अंकित दुम्का, कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र सिंह नेगी, जगदीश चन्द्र सिंह बिष्ट, खजान त्रिपाठी, परमेश्वरी देवी, विमला देवी, देवेन्द्र सिंह नेगी, हिम्मत बोरा आदि रहे|

holy-ange-school
IMG 20190815 WA0074

इस कार्यक्रम के बाद विभाग द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलाड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तलाड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नया खत्याड़ी में संयुक्त रूप
से पौधराेपण कार्यक्रम एवं गाेष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ललिता प्रसाद, सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भारत भूषण तिवारी द्वारा की गयी।प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा छात्र छात्राआें काे पर्यावरण संरक्षण के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। उन्हाेंने बताया कि उत्तराखण्ड पर्यावरणीय एवं जैव विविधता की
दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यहॉ के लोग पर्यावरण संरक्षण हेतु अत्यन्त जागरूक है। उनके द्वारा छात्र छात्राआें का सीमित संसाधनों में भी लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास जारी रखने को कहा गया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अल्माेड़ा जनपद में बालिकाओं व बालकाें के लिंगानुपात की अच्छी प्रगति पर खुशी व्यक्त की गयी।
प्रधानाचार्य भैरव भूषण तिवारी द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय में सम्पादित की जा रही पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी दी|
इसके उपरान्त स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित मनमाेहक प्रस्तुतियॉ प्रस्तुत की गयी।
स्कूल कैम्पस में विभिन्न प्रजातियों जैसे पदम, माेरपंखी, हैच, तेजपत्ता आदि विभिन्न प्रकार के पौधाें का राेपण विद्यायलयी छात्र छात्राओं के द्वारा किया। इस वृक्षाराेपण कार्यक्रम की थीम एक वृक्षबेटी के नाम रखी गयी थी। कार्यक्रम में वन विभाग से वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा, अनुभाग अधिकारी अल्माेड़ा हरीश बिष्ट, वन बीट अधिकारी अल्माेड़ा भुवन टम्टा, किरन तिवारी, किशाेरी लाल, जानकी, विमला, ललित कुमार आदि उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग की ओर से समन्वयक विद्या कर्नाटक, सहायक अध्यापक उदय राज विक्रम साह, भूपाल प्रसाद काेहली, जितेन्द्र पुनेठा, विजया नगरकाेटी, उषा पाल, नयनतारा, हेमा बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

ezgif-1-436a9efdef
IMG 20190815 WA0071
jagesha advt 1

Joinsub_watsapp