CBSE Recruitment 2024: सीबीएसई में निकली है वैकेंसी, 12 मार्च से ग्रुप A,B और C के लिए करें अप्लाई

CBSE Recruitment Notification: आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को तय की गई एग्जाम फीस का भुगतान करना होगा। एग्जाम फीस की जानकारी बोर्ड द्वारा जारी गए…

CBSE Recruitment Notification: आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को तय की गई एग्जाम फीस का भुगतान करना होगा। एग्जाम फीस की जानकारी बोर्ड द्वारा जारी गए शॉर्ट नोटिफिकेशन में अभी नहीं दी गई है।

CBSE Group A, B, C Recruitment 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रोजगार समाचार पत्र में सीबीएसई की भर्ती परीक्षा 2024 के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग ग्रुप ए ,बी और सी पदों के लिए 118 वैकेंसी निकली है  आधिकारिक नोटिस में लिखा है,  “सीबीएसई अलग अलग पदों को भरने के लिए ऑल इंडिया कंपटीटिव एग्जाम के माध्यम से डायरेक्ट भर्ती के आधार पर भारतीय नागरिकों से आवेदन मांग रहा है। चयनित होने पर, उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी पोस्ट किया जा सकता है।”  नोटिस के मुताबिक, सीबीएसई भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से 11 अप्रैल 2024 तक खुली रहेगी।

वैकेंसी डिटेल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई के ग्रुप ए, बी और सी के तहत अलग-अलग कैटेगरी को कुल मिलाकर 118 वैकेंसी की सूचना मिली है। बोर्ड जल्दी ही इन पदों पर भर्ती करेगा।सीबीएसई भर्ती 2024 के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में एक डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट में जरूरी डिटेल होंगी जैसे कि कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी, आयु सीमा और उसमें छूट, एग्जाम फीस, सैलरी, एग्जाम लोकेशन, जरूरी दिशानिर्देश, एग्जाम स्ट्रक्चर, सिलेबस और उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा इसके बारे में जानकारी पा सकते हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

CBSE में किन पदों पर होनी है भर्ती
सीबीएसई द्वारा निकाली गई भर्ती (CBSE Recruitment 2024) के अंतर्गत जिन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है, उनमें एकाउंटेंट, जूनियर एकाउंटेंट, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्रेट्री (ट्रेनिंग), असिस्टेंट सेक्रेट्री (स्किल एजुकेशन), असिस्टेंट सेक्रेट्री (एकेडेमिक्स) और असिस्टेंट सेक्रेट्री (ऐडमिनिस्ट्रेशन) शामिल हैं।

इनमें सबसे ज्यादा 22 वेकेंसी असिस्टेंट सेक्रेट्री (ट्रेनिंग) की और 20 वैकेंसी जूनियर एकाउंटेंट पदों के लिए निकाली गई हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित एग्जाम फीस का भी भुगतान करना होगा। हालांकि, एग्जाम फीस की जानकारी बोर्ड द्वारा जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है।