अल्मोड़ा: लोनिवि के रिटायर्ड पेंशनर्स को 2 माह से नहीं मिली पेंशन, बैठक में सुनाई अपनी व्यथा

अल्मोड़ा: गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जनपद अल्मोड़ा की मासिक बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बैठक ‌ में उपस्थित लोक निर्माण विभाग…

retired-pensioners-pwd-not-received-pension


अल्मोड़ा: गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जनपद अल्मोड़ा की मासिक बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


इस बैठक ‌ में उपस्थित लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त नियमित पेंशनर्स ने बताया कि उन्हें 2 माह से पेंशन नहीं मिली है कहा कि बहुत से पेंशनर्स 1996 से पहले से पेंशन पा रहे थे सरकार द्वारा उन्हें बिना कारण से पेंशन रोक दी गई है जिससे वे परेशान हैं।


बैठक में जिला अध्यक्ष हेम जोशी ने पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयको का भुगतान न होने पर नाराज़गी व्यक्त की गई है विधानसभा में भी सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य प्राधिकरण पर लाखों रुपया कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से कटौती कर ख़र्च किया जा रहा है ।जो उचित नहीं है। गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत की गई कटौती का कोई आडिट भी अभी तक नहीं किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह मांग की गई कि लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त पेंशनर्स को शीघ्र पेंशन का भुगतान किया जाय। चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयको का भुगतान शीघ्र भुगतान किया जाय, सेवा निवृत्त पेंशनर्स की राशि करण की कटौती की अवधि 15 वर्ष से कम की जाय तथा पेंशनर्स की पेंशन 65 वर्ष 70 और 75 में पेंशन में वृद्धि की जाय।


बैठक में विधायक मनोज तिवारी द्वारा गोल्डन कार्ड के सम्बन्ध में विधानसभा सभा में उठाने पर उनका आभार व्यक्त किया ।अंत में लोक गायक दिवान सिंह कनवाल की आकस्मिक निधनं पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।


बैठक में आनन्द सिंह बगडवाल, डॉ. गोकुल सिंह रावत, पीएस सत्याल, पुष्पा कैड़ा, रमेश चन्द्र पाण्डेय, सुनयना मेहरा, गजेन्द्र सिंह नेगी, पीएस जोशी, डॉ. आईसी जोशी, मदन सिंह मनराल, बीसी पंत, किशोर चन्द्र जोशी, देव सिंह टंगड़िया, गिरीश चन्द्र जोशी, मोहन सिंह विरोडिया, गिरीश चन्द्र तिवारी डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय, विपिन चन्द्र जोशी, सुश्री सुनयना मेहरा सहित अनेक पेंशनर्स ने भाग लिया ।बैठक की अध्यक्षता हेमचन्द जोशी और संचालन चन्द्रमणी भट्ट ने किया।

248053
248044