Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

नए नोटों पर भी खलनायकों की नजर, उत्तराखंड में पकड़े गए 96लाख रुपये के नकली नोट ,छह लोग गिरफ्तार

नकली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड. डेस्क :- नए नोटों को नकली रूप से बनाने व उन्हें बाजार में खपाने की…

नकली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड.

IMG 20181220 WA0057

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

डेस्क :- नए नोटों को नकली रूप से बनाने व उन्हें बाजार में खपाने की एक बड़ी कोशिश को उत्तराखंड पुलिस ने बेनकाब किया है | मामले मे एक महिला सहित छह लोग गिरफ्तार किए हैं और उनके कब्जे से 96 लाख 96 हज़ार के नकली नोट के साथ नकली करैंसी तैयार करने का सामान बरामद किया है | यह भी पता चला है कि यह लोग अब तक 50 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं|

IMG 20181220 WA0058
 नोटबंदी और नए नोटों के प्रचलन के बावजूद नकली नोटों का कारोबार रुक नहीं रहा है| उत्तराखंड में पहली बार लगभग एक करोड़ रुपये के नकली नोट पकड़े गए हैं. यह अब तक यहां पकड़ी गई नकली नोट की सबसे बड़ी खेप है| पुलिस ने इसके साथ दिल्ली और रुड़की के पांच लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनमें एक महिला शामिल है| आरोपी उत्तराखंड के औद्योगिक इलाकों में इन्हें चलाने की फिराक में थे |
देहरादून के सहसपुर इलाके से पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है |लगभग एक करोड़ के नकली नोट बरामद किए हैं|
पुलिस को यहां नोट छापे जाने का सारा सामान मिला है| प्रिंटर, स्कैनर, डाई और कलर के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है|
उत्तराखंड में नकली नोटों की छपाई का यह पहला मामला पकड़ा गया है| पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है | साथ ही दिल्ली व अन्य महानगरों में आरोपियों के कनेक्शन के तार सुलझाने की कोशिश कर रही है |