Uttarakhand Weather: अब पहाड़ों पर बौछारें बढाएगी ठंड, वही मैदानो में पड़ रही है कोहरे की मार, आने वाले दिनों में जाने मौसम का हाल

साल के आखिरी महीने के साथ ही सर्दी भी अपनी चरम सीमा पर पहुंचने लगी है। दिसंबर के तीसरा सप्ताह में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा…

साल के आखिरी महीने के साथ ही सर्दी भी अपनी चरम सीमा पर पहुंचने लगी है। दिसंबर के तीसरा सप्ताह में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा कहर ढा रहा है। वही अधिकतम तापमान में भी काफी गिरावट आई है। जिसके बाद ठिठुरन काफी बढ़ गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


तराई-भाबर के इलाके में अगले दो दिन घने कोहरे का प्रकोप इसी प्रकार बना रहे की संभावना है। वही पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है। 20-21 दिसंबर को यहां वर्षा हो सकती है। इसका प्रभाव मैदान में ठंड वृद्धि के रूप में देखा जाएगा।


मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर पूर्व अनुमान भी जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले में अगले दो दिन वर्षा होने की संभावना है।

जबकि, नैनीताल जिले के मैदानी हिस्से और ऊधमसिंह नगर जनपद में भी दो दिन कोहरे का प्रकोप रह सकता है। हालांकि, उसके बाद कुछ दिनों तक थोड़ी राहत की उम्मीद है।