uttarakhand weather news- मौसम विभाग ने दी 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी,राज्य सरकार ने जारी किए हैल्पलाइन नंबर

uttarakhand weather news-मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखण्ड में अगले चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावानी के अनुसार उत्तराखण्ड में…


uttarakhand weather news-मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखण्ड में अगले चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस चेतावानी के अनुसार उत्तराखण्ड में 24 जून से 27 जून तक भारी बारिश की बात कही गइ है। मौसम विज्ञान विभाग ने 24 जून से 27 जून तक कही-कही आकाशीय बिजली चमकने,तीव्रता के साथ तेज बौछारे पड़ने और भारी बारिश की चेतावनी दी है।


उत्तराखंड में मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 24 से 27 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद राज्य की मशीनरी भी हरकत में आ गई है। उत्तराखण्ड में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्रने इसके लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सभी लाइन विभागों के अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कर्मचारी और अधिकारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं करेगें।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के संयुक्त सचिव व ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह यादव द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि 24 से 27 जून तक 4 दिनों में कही कही पर तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्रता के साथ बारिश की तेज बौछारें पड़ने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।कहा गया है कि सभी लाइन विभाग के अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहे और अपना मोबाइल स्विच ऑफ ना करे।


आदेश में कहा गया है कि अगर कोई मोटर मार्ग बाधित होता है तो संबधित विभाग तुरंम उसं खोलने की कार्रवाही करें। इसके साथ ही आदेश में कहा गया है कि सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने अपने तैनाती के क्षेत्रों में बने रहेंगे।आदेश में विद्यालयों में के लिए भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।


यह हैल्पलाइन नंबर किए गए जारी
0135-2710335
0135-2664314
0135-2664315
0135-2664316
0135-2710334
0135-2664317
1070
9058441404
8218867005