shishu-mandir

बड़ी खबर- निजी स्टाफ भर्ती विवाद पर बोली विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मैं डरने वाली महिला नहीं

editor1
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों विभिन्न भर्तियों में हुई गड़बड़ी और बैकडोर से भर्तियों से माहौल गरमाया हुआ है। अब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के निजी स्टाफ में उत्तराखंड राज्य के बाहर के लोगों को नियुक्त करने पर विवाद शुरू हो गया है। उनके स्टाफ के कर्मचारियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

new-modern
gyan-vigyan

मामले पर विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि- यह मेरा पर्सनल स्टाफ है। मेरे स्टाफ में पहाड़ के भी लोग हैं लेकिन सूची में उनका नाम नहीं है। कोई नहीं, मैं बचाव भी नहीं कर रही हूं। मैंने जिन लोगों को स्टाफ में रखा है, उनको तीस से चालीस साल का अनुभव है। सरकारी कामकाज के लिए अनुभवी लोग चाहिए।

saraswati-bal-vidya-niketan

कहा कि अभी इतना बड़ा काम किया है तो कुछ लोग मुझे भी तो हिट करेंगे। मेरा मन साफ है, मैं कोई घबराने या डरने वाली महिला नहीं हूं। मेरा उद्देश्य राजनीति से ज्यादा समाज सेवा है। खैर, लोगों ने मेरे पिताजी को नहीं छोड़ा तो मेरी क्या हैसियत है।

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर लोग स्थानीय की बजाए बाहरियों को नौकरी देने को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। वायरल सूची में अलग-अलग राज्यों के लोगों को उनके स्टाफ में विभिन्न पदों पर दर्शाया गया है। यह सूची सोशल मीडिया पर आते ही बड़ी संख्या में लोग हमलावर हो गए। लोगों ने सूची शेयर करते हुए स्पीकर की मंशा पर सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि क्या उत्तराखंड में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं, जिन्हें इन पदों पर तैनात किया जा सकता?