Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Today Weather: जानिए आज कैसा रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, कई जगह है बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Today Weather: देहरादून में तेज धूप खिलने के साथ अन्य जनपदों का तापमान भी बढ़ रहा है और अब गर्मी भी लगने लगी है।…

Uttarakhand Today Weather: देहरादून में तेज धूप खिलने के साथ अन्य जनपदों का तापमान भी बढ़ रहा है और अब गर्मी भी लगने लगी है। तेज धूप के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप भी अब कम हो गया है। हालांकि कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी हिमपात होने की संभावना नजर आ रही है।

उत्तराखंड में तेज धूप खिलने से पारे में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। बताया जा रहा है मंगलवार शाम से पहाड़ी जनपदों में कही कही 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेश में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा और तेज धूप भी निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है हालांकि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

शनिवार को पूरा दिन तेज धूप रहेगी जिससे अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा। पहाड़ से मैदान तक तेज धूप निकलने की वजह से ठंडी हवाओं का असर भी काम रहेगा। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.7 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.4 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 19.9 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस किया गया। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। मंगलवार शाम से मौसम में थोड़ा परिवर्तन आ सकता है पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।