shishu-mandir

uttarakhand – दो साल तक नाबालिग के साथ करता रहा दुष्कर्म, फिर वीडियो कर दी वायरल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तराखंड में महिलाओं , नाबालिग बच्चियों,युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कई बार तो ऐसे मामले सामने आते हैं, जो बेहद ही हैरान परेशान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर से भी सामने आया है, जहां एक नाबालिग के साथ 2 साल तक दरिंदगी की गई।पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

वीडियो किया वायरल

मिली जानकारी के अनुसार काशीपुर के ग्राम गुलरिया के सादिक अली नामक युवक के साथ नाबालिग किशोरी का प्रेम प्रसंग था। सादिक ने लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना दिये। पिछले 2 साल से वह लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका था। नाबालिक के अनुसार सादिक ने उनके बीच अंतरंग क्षणों की तस्वीरें भी खींची थी और उसने कुछ अश्लील वीडियो भी बनाई थी। 2 साल तक दुष्कर्म करने के बाद वह नौकरी के लिए चला गया। लेकिन नौकरी में जाने से पहले उसने यह वीडियो अपने दोस्तों आस मोहम्मद और जावेद अली को दे दिए।

नाबालिक का आरोप है यह जो वीडियो वायरल किए गए हैं वो इन दो दोस्तों के द्वारा ही किए गए हैं। ये उसे रास्ते में उस लड़की के साथ छेड़खानी किया करते थे और उसे परेशान करते थे। तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।