Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand politics- पार्टी ने जनता की सेवा करने का स्वर्णिम मौका दिया: त्रिवेंद्र, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून, 09 मार्च 2021उत्तराखंड Uttarakhand politics में पिछले कुछ दिनों से चल रहे सियासी तूफान का पटाक्षेप आखिरकार हो गया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने…

देहरादून, 09 मार्च 2021
उत्तराखंड Uttarakhand politics
में पिछले कुछ दिनों से चल रहे सियासी तूफान का पटाक्षेप आखिरकार हो गया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

निवर्तमान (Uttarakhand politics) सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि उन्हें इस पद पर जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 4 साल उन्हें देवभूमि की जनता की सेवा करने का स्वर्णिम मौका दिया, जिसके लिए वह पार्टी का आभार व्यक्त करते है।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- खाई में गिरी कार, 3 लोग गंभीर

इस दौरान निवर्तमान सीएम (Uttarakhand politics) ने अपने कार्यकाल के मुख्य कार्य भी गिनाएं। कहा कि विशेषकर हमने महिलाओं के स्वरोजगार के लिए, बच्चों की शिक्षा के लिए और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बहुत काम किए। महिलाओं को सम्मान दिया गया। पति की खातेदारी में उनकी हिस्सेदारी दी गयी। घस्यारी कल्याण योजना संचालित की।

मीडिया की ओर से नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर निवर्तमान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा में जो भी फैसला होता है वह सामूहिक विचार के बाद ही होता है। कहा कि सवाल के अच्छे जवाब के लिए दिल्ली जाना होगा।

इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कल यानि बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर 10 बजे पार्टी विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसमें सब विधायक मौजूद होंगे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/