Uttarakhand- नशे में 80 साल की वृद्वा के साथ हैवानियत, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पिथौरागढ़। जनपद में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया है।बहरहाल आरोपी को थाना जाजरदेवल…

पिथौरागढ़। जनपद में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया है।बहरहाल आरोपी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बीती 8 फरवरी को एक महिला ने थाना जाजरदेवल में इस संबंध में तहरीर दी थी। बताया कि विगत 7 फरवरी की मध्य रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे मुकेश सिंह बिष्ट पुत्र जगदीश सिंह बिष्ट, निवासी ओड़माथा ने उसकी करीब 80 वर्षीया बुआ के कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर उनके परिजन तथा अन्य ग्राम वासी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मुकेश सिंह बिष्ट को पकड़ कर उसकी पिटाई की, लेकिन इसी दौरान वह मौके से फरार हो गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुकेश सिंह के विरूद्ध आईपीसी की धारा 376, 452, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया और बुजुर्ग महिला को मेडिकल परीक्षण के जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भिजवाया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार थानाध्यक्ष जाजरदेवल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने बीते बुधवार को आरोपित मुकेश सिंह बिष्ट उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 7 फरवरी को अपने गांव की एक शादी से वापस घर आ रहा था। वह नशे में धुत्त अवस्था में गांव में घूम रहा था। इसी दौरान नशे में उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।