Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Monsoon Session: उत्तराखंड मॉनसून सत्र में विपक्षियों के भारी विरोध के बाद रातभर सदन के अंदर लगा कंबल कैंप, दिया धरना

Uttarakhand Monsoon Session 2025: मुख्यमंत्री धामी ने फोन करके विपक्षियों से धरना खत्म करने के अपील की क्योंकि विपक्ष डीएम के ट्रांसफर, एसएसपी के निलंबन…

Uttarakhand Monsoon Session 2025: मुख्यमंत्री धामी ने फोन करके विपक्षियों से धरना खत्म करने के अपील की क्योंकि विपक्ष डीएम के ट्रांसफर, एसएसपी के निलंबन और मुकदमे वापस लेने की जिद पर अड़े हुए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दिनभर भारी विरोध करने के बाद विपक्षों ने मानसून सत्र की पहली रात सदन के अंदर ही गुजारी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और सभी कांग्रेसी विधायक कंबल ओढ़ कर बैठे हुए नजर आए।

शाम को पहले विधानसभा अध्यक्ष से वार्ता विफल हो गई। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने फोन करके विपक्ष से धरना खत्म करने के लिए अनुरोध किया लेकिन विपक्ष डीएम के ट्रांसफर, एसएसपी के निलंबन और मुकदमे को वापस लेने की जिद पर अड़ा रहा।

रात भर सभी विपक्षी विधायक सदन के भीतर कंबल ओढ़कर बैठे रहे।


उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने रात को सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि सदन के अंदर सब कुछ ठीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां कोई भी तोड़फोड़ नहीं हुई है। यह सब कोरी अफवाह है।

बीजेपी सरकार मुद्दे को डाइवर्ट कर रही है। यहां सब शांत है। वहीं देर रात खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी फेसबुक पर सदन के अंदर का वीडियो शेयर किया जिसमें सभी विपक्ष विधायक सदन में लेटे हुए नजर आ रहे हैं।