shishu-mandir

Uttarakhand- विधायक राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

देहरादून। उत्तराखंड (uttarakhand) में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मिया तेज होने लगी है। भाजपा इस समय फ्रंट फुट पर बैंटिग कर रही है और तीन विधायको को अपने पाले में कर चुकी हैं। नया नाम भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा का है जो कि बीते दिन भाजपा में शामिल हो गये। इससे पहले यूकेडी से जुड़े रहे और धनोल्टी के निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार और पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

saraswati-bal-vidya-niketan


राम सिंह कैड़ा ने एनएसयूआई से अपनी राजनीति की शुरूवात की और ​2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट ना मिलने पर उन्होंने कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ा और चुनाव जीतने में सफल रहे। उन्होने 2017 में बनी भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन दिया और अब वह भाजपा में शामिल हो गये हैं।


छात्र राजनीति से विधायक तक के सफर में कैड़ा ने एमबीपीजी कालेज छात्र संघ चुनाव एनएसयूआई के बैनर तले लड़ा था और छात्र राजनीति के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गये।

कांग्रेस में रहते हुए राम सिंह कैड़ा तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के नजदीकी रहे और वह 2017 में टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के तत्कालीन विधायक दान सिंह भंडारी ने कांग्रेस का दामन था​म लिया और 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने दान सिंह भंडारी को टिक दिया। टिकट न मिलने से ​नाराज कैड़ा ने 2017 में कांग्रेस से बगावत करते हुए ​विधानसभा चुनाव लड़ा और वह जीते भी।


कई दिनों से कैड़ा के भाजपा में जाने की खबरे सोशल मीडिया में तैर रही थी। सूत्रो के अनुसार 2022 के चुनाव में भाजपा का टिकट मिलने का आश्वासन मिलने के बाद ही कैड़ा ने भाजपा ज्वाइन की हैं।


कैड़ा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली, माना जा रहा है कि वह 2022 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेगें। कैड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद भीमताल सीट से विधानसभा चुनाव के टिकट मिलने का सपना संजाये कार्यकताओं में बैचेनी साफ तौर पर देखी जा रही हैं।