Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखंड (Uttarakhand) से बड़ी खबर- मदन कौशिक बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून, 12 मार्च 2021उत्तराखंड (Uttarakhand) में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब भाजपा में नेतृत्व प्रदेश संगठन में भी बदलाव किया गया है। मदन कौशिक को…

देहरादून, 12 मार्च 2021
उत्तराखंड (Uttarakhand)
में नेतृत्व परिवर्तन के बाद अब भाजपा में नेतृत्व प्रदेश संगठन में भी बदलाव किया गया है। मदन कौशिक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यह भी पढ़े..

Uttarakhand- जिला सहकारी बैंको (Co-operative banks) की सहयोगी/गार्ड भर्ती प्रक्रिया स्थगित

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक बीते गुरुवार को अचानक दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई केंद्रीय नेताओं से भेंट की।

उनके अचानक दिल्ली दौरे और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा था। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से आज जारी पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा तत्काल प्रभाव से मदन कौशिक को उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े..

Uttarakhand breaking- नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश (Indira Hridayesh) की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

इधर भगत को तीरथ मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल का गठन शुक्रवार शाम तक होने की पूरी संभावना है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/