Uttarakhand job alert- उत्तराखंड में निकली बंपर सरकारी नौकरियां

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी है।‌ दरअसल उत्तराखंड स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर…

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी है।‌ दरअसल उत्तराखंड स्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

विश्वविद्यालय प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 63 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, साथ ही 24 अप्रैल 2026 तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय मुख्यालय में जमा करनी होगी।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के 41, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और प्रोफेसर के 11 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर Political Science, Economics, Sociology, Anthropology, Yoga Science, History, Geography, Home Science, Commerce, Physics, Chemistry, Mathematics, Zoology, Botany, Geology एसोसिएशन प्रोफेसर Political Science, Economics, Sociology, Anthropology, Yoga Science, Commerce, Physics, Chemistry, Mathematics, Zoology Botany, प्रोफेसर Political Science, Economics, Sociology, Anthropology, Yoga Science, Commerce, Physics, Chemistry, Mathematics, Zoology, Botany और Assistant Librarian के पदों पर नियुक्ति होनी है।

इन पदों हेतु आवश्यक शैक्षिक योग्यता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी द्वारा निर्धारित विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता और उच्च शिक्षा में मानकों के रखरखाव के लिए अन्य उपाय संबंधी विनियम 2018 के अनुसार होगी।

विज्ञापन के अनुसार प्राप्त निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों की जांच इस विज्ञापन के साथ संलग्न स्क्रीनिंग दिशानिर्देशों के अनुसार की जाएगी ताकि साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले आवेदकों की सूची तैयार की जा सके और उनकी सिफारिश की जा सके।

बताया गया है कि मात्र योग्यता या पात्रता मानदंडों को पूरा करने मात्र से ही आवेदक को साक्षात्कार के लिए विचार किए जाने या बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिल जाता है। विज्ञापन के अनुसार आनलाइन आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के बने रहने की स्थिति में, आवेदक हेल्पलाइन नंबर 8 9 2 3 2 3 7 6 7 7 पर तकनीकी टीम से संपर्क कर सकते हैं और अपनी समस्या [email protected] अथवा [email protected] ईमेल आईडी पर भी भेज सकते हैं।

इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.sdsuv.co.in देखी जा सकती है।