Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand— जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

Uttarakhand — jail me band kaidi ki maut सितारगंज (ऊधमसिंह नगर), 26 दिसंबर 2020(Uttarakhand) उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में जेल में आजीवन कारावास की…

Uttarakhand — jail me band kaidi ki maut

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर), 26 दिसंबर 2020
(Uttarakhand)
उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संपूर्णानंद शिविर जेल में बंद एक कैदी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जेल प्रशासन द्वारा उपचार के लिए कैदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Almora Breaking — कोसी नदी में​ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप

बाजपुर स्थित ग्राम रजपुरा निवासी शांति प्रसाद 70 पुत्र हंसराज खुली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। करीब 20 साल पहले दुष्‍कर्म व हत्या जैसे संगीन मामले में अदालत ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। करीब 4 साल पहले उसे हरिद्वार से सितारगंज स्थित खुली जेल में लाया गया था।

मृतक कैदी अस्थमा व हृदय रोग से ग्रसित था। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां तहसीलदार परमेश्वरी लाल के समक्ष पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया।

अल्मोड़ा- युवा संवाद (Yua sanvad) कार्यक्रम में युवाओं ने उठाए सवाल

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/