Uttarakhand- जिला सहकारी बैंकों में ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंकों में ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमिताओं के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

नैनीताल। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंकों में ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमिताओं के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार, रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसायटी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, हल्द्वानी व देहरादून के जिला सहकारी बैंकों के सचिवों से चार सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 29 नवम्बर की तिथि नियत की है।

बताते चलें कि हरिद्वार निवासी प्रियांशु त्यागी ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि 2020 में प्रदेश के सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के लिए 423 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी जिसमे भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस भर्ती प्रक्रिया में अधिकारियों व नेताओ के रिस्तेदारों का चयन किया गया और कई अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर भर्ती की जा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कहा गया है समाचार पत्रों में अनियमितताएं की खबर छपने के बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव के निर्देश पर सचिव सहकारिता ने हरिद्वार में इस भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया परन्तु नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून व पिथौरागढ़ में इसके बाद भी भर्तियां की गई। याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका में कहा है कि इस पूरे मामले की जाँच सीबीआई से कराई जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आ सके।