Uttarakhand- ऊंची चोटियों में हिमपात, अल्मोड़ा समेत कई जिलों में ओलावृष्टि व बारिश, स्यालीधार के पास गिरा पेड़

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तरा न्यूज डेस्क, 23 अप्रैल 2021- उत्तराखंड (Uttarakhand) में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख रहा। जहां एक ओर से ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ वही, कई जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई। मौसम ने करवट बदली और तेज हवाएं चलने लगी। जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है।

चारधाम समेत औली और आसपास की चोटियों में हिमपात हुआ। औली में भी दो इंच से अधिक बर्फबारी हुई। फूलों की घाटी के अलावा ऊंची चोटियों पर भी लगातार बर्फबारी हो रही है। जबकि, मसूरी, चकराता समेत कई इलाकों में बारिश हुई।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand Breaking- गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का निधन

Uttarakhand- किशोरी से दुराचार का प्रयास करने वाला दबोचा

कुमाऊं के सभी जिलों में गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालय और कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में छियालेख, गुंजी से आगे व मुनस्यारी के खलियाटॉप तक हिमपात हुआ है।

अल्मोड़ा में भी शुक्रवार यानि आज सुबह से रुक-रूक कर बारिश हुई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। झमाझम बारिश से पहाड़ में ठंड एक बार फिर लौट आई है। विगत दिवस के मुकाबले अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश संग हवा चलने से गरम कपड़े फिर निकल आए हैं।

स्यालीधार के पास पेड़ गिरा

तेज बारिश के बीच अल्मोड़ा-कोसी मोटर मार्ग में स्यालीधार के पास चीड़ का पेड़ भर-भराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ किसी वाहन व राहगीर के ऊपर नहीं गिरा। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पेड़ सड़क के एक किनारे में गिरा। जिससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ।

almora 1 2

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos