विधायक निधि पर जीएसटी का भुगतान करेगी उत्तराखंड सरकार

देहरादून। उत्तराखंड में विधायक निधि पर लगने वाले 18% जीएसटी का भुगतान प्रदेश सरकार खुद करेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को सचिवालय में…

देहरादून। उत्तराखंड में विधायक निधि पर लगने वाले 18% जीएसटी का भुगतान प्रदेश सरकार खुद करेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को सचिवालय में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल विधायक, विधायक निधि पर लगने वाले जीएसटी का विरोध कर रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मंत्री का कहना है कि विधायक निधि सामाजिक कार्यों पर व्यय की जाती है इसलिए इसमें लगने वाले जीएसटी का भुगतान सरकार द्वारा ही किया जाना उचित है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी।