shishu-mandir

Almora- उत्तराखंड के राज्यपाल पहुंचे अल्मोड़ा, अधिकारियों के साथ की बैठक

editor1
2 Min Read

अल्मोड़ा 13 अप्रैल, 2022- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह बुधवार को जनपद अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा पंहुचने पर राज्यपाल का स्थानीय सर्किट हाउस में जिलाधिकारी वन्दना द्वारा जनपद के पर्यटन स्थलों से सम्बन्धित प्रकाशित कॉफी टेबल बुक देकर स्वागत किया। इससे पूर्व पुलिस टीम द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

new-modern
gyan-vigyan

राज्यपाल ने सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ बैठक कर जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, गतिविधियों स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों, कानून एवं शांति व्यवस्था सहित जनपद में किए जा रहे अभिवन प्रयासों के बारे में जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल को जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, अभिनव प्रयासों के साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में कराये जाने वाले महत्वपूर्ण प्रस्तावित कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान राज्यपाल ने भी अपने विचार रखे।

saraswati-bal-vidya-niketan

इसके बाद राज्यपाल ने जिले के पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर सैनिकों की समस्याओं/समाधान के लिए सैनिकों से सुझाव भी लिये। उन्होंने कहा कि एक सैनिक द्वारा देश की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया जाता है। भ्रमण के दौरान मा0 राज्यपाल ने सर्किट हाउस में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों के निरीक्षण के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों से भी मिले तथा उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली।