shishu-mandir

Pithoragarh— सीमांत जिले में सड़क-संचार को बेहतर करना जरूरी: राज्यपाल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़ पहुंचे राज्यपाल ने पर्वतीय क्षेत्रों में गांव की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को प्रमुख बताया

new-modern
gyan-vigyan

राज्यपाल ने कहा कि पिथौरागढ़ एक सीमांत जनपद है और यहां की भौगोलिक परिस्थितियां अपने आप में अलग हैं। यहां सड़क कनेक्टिविटी के साथ ही संचार माध्यमों को बेहतर करना जरूरी है। इस क्षेत्र में कार्य किया जाये। उन्होंने बीआरओ द्वारा सीमान्त क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को बेहतर बताया और कहा कि जिला प्रशासन इसमें उन्हें सहयोग कर रहा है।

saraswati-bal-vidya-niketan

राज्यपाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण महिला ही गांव की अर्थव्यवस्था में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इन्हें और अधिक मजबूत बनाने के लिए जो महिला स्वयं सहायता समूह आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं, उन्हें प्रोत्साहित कर उनके उत्पादों को बाजार तक लाने की व्यवस्था की जाये। उनके उत्पादों का सही दाम बाजार में मिले इसके लिए बेहतर पैकेजिंग को मशीन व उपकरण उपलब्ध कराए जायें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने राज्यपाल को जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, संचालित कार्य, किए जा रहे अभिनव प्रयासों के साथ ही यहां सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं, प्राकृतिक आपदा की घटनाओं और उनसे निपटने को किये जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने जिले में कानून व शांति व्यवस्था तथा मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।


डीआरडीओ विश्राम गृह में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, विधायक चंद्रा पंत, उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एमसी पंत, भगवान सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के ललित सामंत, दान सिंह वल्दिया आदि ने स्वागत किया। इस दौरान एडीसी रचिता जुयाल, मेजर तरुन कुमार, एडीएम फिंचा राम चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, वनाधिकारी अभिमन्यु, पीडी आशीष पुनेठा आदि अधिकारी आदि उपस्थित थे।

इससे पूर्व पिथौरागढ़ पंहुचने पर राज्यपाल का स्थानीय पुलिस लाइन में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व सीडीओ सहित सेना के 119 ब्रिगेड के अधिकारियों ने स्वागत किया। पुलिस टीम ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।