shishu-mandir

Uttarakhand- जनता सर्वोपरि, लोगों की समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व: सीएम

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

देहरादून, 06 अप्रैल 2021- कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद Uttarakhand मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजापुर हाउस में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश दिये।

new-modern
gyan-vigyan

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता सर्वोपरि है, लोगों की समस्याओं को दूर करना सरकार का दायित्व है। कोशिश की जा रही है कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही हो जाए।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- सड़क में बह रहे सीवर को लेकर आप (AAP) का प्रदर्शन

Uttarakhand- वनाग्नि (forest fire) पर नियंत्रण को केंद्र से मिले दो हेलीकाप्टर

सीएम ने कहा कि वर्चुअल रात्रि चौपाल इसी क्रम में आयोजित की जा रही हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं कि लोगों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पङें। जनता और प्रशासन के बीच संवाद कायम किया जा रहा है।

जन भावनाओं के अनुरुप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प है। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय से विकासपरक योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos