shishu-mandir

आल इंडिया सीनियर मास्टर्स टूर्नामेंट में उत्तराखंड को 1 स्वर्ण व 3 रजत पदक, उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम किया रोशन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

डेस्क। आल इंडिया सीनियर मास्टर्स टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व तीन रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन​ किया है।
24 से 3० अगस्त तक गोवा में आयोजित आल इंडिया सीनियर मास्टर्स टूर्नामेंट में 45 से अधिक आयु वर्ग में महिला युगल में शिखा खंडूरी ने अपनी जोड़ीदार विजय लक्ष्मी के साथ खेलते हुए कर्नाटक की जयश्री व शिला नायर की जोड़ी को सीधे सेटों में 24-22 व 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक झटका। इसी आयु वर्ग के पुरुष एकल में अरविन्द शर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। फाइनल में अरविन्द को महाराष्ट्र के अजय साल्वी से 21-18, 17-21, 7-21 से हार का सामना करना पड़ा। 50 से अधिक आयु वर्ग के मिश्रित युगल में राजेश शर्मा व रश्मि ठकराल की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ। 55 +आयु वर्ग में पुरुष एकल में अतुल जोशी ने रजत पदक जीता। फाइनल में अतुल को कर्नाटक के रवि कुमार ने 21-16 व 21-10 से परास्त किया। फाइनल में उनकी जोड़ी को दिल्ली के विक्रम भसीन व वर्षा कोहली की जोड़ी से 16-21 व 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। 55 + पुरुष एकल में अतुल जोशी ने रजत पदक जीता। फाइनल में अतुल को  कर्नाटक के रवि कुमार ने 21-16 व 21-10 से हरा दिया। खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक व सचिव पुष्कर जैन समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की है।

new-modern
gyan-vigyan