Uttarakhand election 2022- चुनाव प्रचार को माल गांव पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को नन्ही बच्ची ने दे दिया अपना गुल्लक, कार्यकर्ताओं का दावा

Uttarakhand election 2022 अल्मोड़ा, 01 फरवरी 2022— अल्मोड़ा में राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशी, कार्यकर्ता और समर्थक गांव गांव…

Uttarakhand election 2022

अल्मोड़ा, 01 फरवरी 2022— अल्मोड़ा में राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। प्रत्याशी, कार्यकर्ता और समर्थक गांव गांव अपने पक्ष में मतदान की अपील के साथ चुनाव प्रचार में जा रहे हैं। इधर अल्मोड़ा के माल गांव में मनोज तिवारी जब प्रचार को पहुंचे तो एक छोटी बच्ची ने उन्हें अपना गुल्लक भेंट किया। Uttarakhand election 2022

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

http://Uttarakhand election 2022 -बगावत तो खत्म हो गई नाराजगी का पता नही !

यह जानकारी कांग्रेस की ओर से दी गई है साथ ही इस फोटो को भी उपलब्ध कराया गया है। सोशल मीडिया में भी इस जानकारी को साझा किया गया है। जिसके अनुसार आज यानि सोमवार को माल गांव में कांंग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को आठ साल की मासूम बच्ची ने अपना गुल्लक भेंट किया। मनोज तिवारी की मौजूदगी में जब बच्ची ने अपना गुल्लक तोड़ा तो उसमें 436 रूपये निकले और बच्ची ने उस गुल्लक की राशि मनोज तिवारी को सौंप ​दी।Uttarakhand election 2022

Uttarakhand election 2022

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे में कुछ पल के लिए कांंग्रेस के विधायक प्रत्याशी मनोज तिवारी भावुक भी हो गये। बताया गया है कि इस बच्ची का नाम अनामिका बिष्ट है। इस जनसंपर्क के दौरान यूथ कांंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वैभव पाण्डेय,राहुल अधिकारी, सुशील साह,पान सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, भुवन सिंह अधिकारी,कुन्दन सिंह बिष्ट,राहुल बिष्ट, कमल कोरंगा आदि मौजूद थे। उपस्थित रहे।

http://Uttarakhand election-निर्दलीय प्रत्याशी विनय किरौला का घोषणा पत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा और अल्मोड़ा को हैरिटेज शहर बनाने को करेंगे काम