uttarakhand election 2022-कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अल्मोड़ा से मनोज तिवारी और सोमेश्वर से राजेंद्र बाराकोटी को मिला टिकट

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

आखिरकार कांग्रेस ने विधानसभा चुनावो के लिए अपनी पहली सूची जारी कर ही दी। इस सूची का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। अल्मोड़ा से मनोज तिवारी, सोमेश्वर से राजेंद्र बाराकोटी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया हैं।

holy-ange-school

जागेश्वर सीट से गोविंद सिंह कुंजवाल,द्वाराहाट से मदन सिंह बिष्ट,रानीखेत से करन माहरा को उम्मीदवार बनाया गया है।सल्ट सीट पर अभी असमंजस बरकरार हैं। इस सीट पर पूर्व में प्रत्याशी रही गंगा पंचोली और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत के पुत्र विक्रम रावत टिकट के दावेदार हैं।

ezgif-1-436a9efdef

उत्तरकाशी की पुरोला सीट पर मालचंद,यमुनोत्री सीट पर दीपक बिजल्वाण,गंगोत्री सीट पर विजय पाल सिंह सजवाण बद्रीनाथ ​सीट पर राजेंद्र सिंह भंडारी,थराली से डॉ जीत राम,कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी, केदारनाथ से वर्तमान विधायक मनोज रावत,रूद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल को कांग्रेस ने विधानसभा का टिकट दिया हैं।

टिहरी जिले की घनसाली सीट पर धनी लाल शाह,देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी,प्रतापनगर से विक्रम सिंह नेगी,धनोल्टी से जोत सिंह बिष्ट को टिकट दिया गया है।

देहरादून की चकराता सीट पर नवप्रभात,सहसपुर सीट से आर्येद्र शर्मा,धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल,रायपुर सीट से हीरा सिंह बिष्ट,राजपुर रोड से राजकुमार,मंसूरी सीट से गोदावरी थापली को ​उम्मीदवार बनाया गया हैं।


हरिद्वार जिले हरिद्वार सीट से सतपाल ब्रह्रचारी,बीएचईएल रानीपुर से राजवीर सिंह चौहान,भगवानपुर से ममता राकेश,पिरान कलियर सीट से मोहमद फुरकान अहमद,मंगलौर सीट से काजी मोहम्मद निजामुद्दीन को टिकट दिया गया हैं।


,पौड़ी जिले की यमेश्वर सीट पर शैलेंद्र सिंह रावत, पौड़ी सीट पर नवल ​किशोर,श्रीनगर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी को टिकट दिया गया हैं।


पिथौरागढ़ जिले की धारचूला सीट पर ​वर्तमान विधायक हरीश सिंह धामी,डीडीहाट से प्रदीप सिंह पाल,पिथौरागढ़ सीट पर मयूख महर,गंगोलीहाट से खजान चंद्र गुड्डू को उम्मीदवार बनाया गया हैं।


बागेश्वर जिले में कपकोट सीट पर ​ललित फर्स्वाण और बागेश्वर सीट पर रंजीत दास को टिकट दिया गया हैं।


चंपावत जिले की लोहाघाट सीट पर खुशाल सिंह अधिकारी जबकि चंपावत सीट पर हेमेश खर्कवाल को टिकट दिया गया हैं।


नैनीताल जिले की भीमताल सीट पर दान सिंह भंडारी, नैनीताल सीट पर संजीव आर्या,हल्द्वानी सीट पर सुमित हृदयेश को उम्मीदवार बनाया गया हैं।


ऊधम सिंह नगर की जसपुर सीट पर आदेश सिंह चौहान,काशीपुर में नरेंद्र चंद्र सिंह, बाजपुर से यशपाल आर्या,गदरपुर सीट पर प्रेमानंद महाजन,रूद्रपुर से श्रीमती मीना शर्मा,किच्छा से तिलकराज बेहड़,सितारगंज से नवतेज पाल सिंह और खटीमा से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष् भुवन चंद्र कापड़ी को विधानसभा का टिकट दिया गया हैं। 17 सीटो पर कांग्रेस ने अभी उम्मीदवारों की घोषणा नही की हैं।

यहां देखें सूची

1 1
2 1
Joinsub_watsapp