Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तराखंड: विदाई समारोह में भावुक हुए डीजीपी अनिल रतूड़ी (DGP Anil kumar Raturi), पुलिस लाइन में भव्य परेड का हुआ आयोजन

DGP Anil kumar Raturi

uttarakhand: DGP Anil kumar Raturi huwe sevanivrt

देहरादून, 30 नवंबर 2020 उत्तराखंड पुलिस के मुखिया अनिल कुमार रतूड़ी (DGP Anil kumar Raturi) सोमवार यानि आज सेवानिवृत्त हो गए है। अपने विदाई समारोह में वह भावुक हो गए। इस दौरान पुलिस लाइन​ स्थित मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अनिल कुमार रतूड़ी 1987 बैच के आईपीएस अफसर है। उनके रिटायर्ड होने के बाद आज राज्य को नया डीजीपी मिलेगा। डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार नए पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

DGP Anil kumar Raturi 1

विदाई समारोह के दौरान अपने संबोधन में डीजीपी (DGP Anil kumar Raturi)ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अकेला कुछ नहीं कर सकता, लक्ष्य प्राप्ति के लिए टीम भावना के साथ काम करना जरूरी है। उन्होंने कोरोना काल में प्रदेश पुलिस के कार्य की सराहना की। कहा कि जिस शालीनता से पुलिसकर्मियों ने कार्य किया इससे नया इतिहास बना है।

डीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने कहा कि अनिल कुमार रतूड़ी (DGP Anil kumar Raturi) के नेतृत्व में पुलिस विभाग ने नई ऊंचाईयों को छुआ है। कहा कि राज्य स्थापना से लेकर अब तक रतूड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका नाम पुलिस के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

DGP Anil kumar Raturi

इससे पहले डीजीपी अनिल रतूड़ी (DGP Anil kumar Raturi) की विदाई परेड में हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने परेड के सफल आयोजन के लिए डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार, डीआईजी दून अरुण मोहन जोशी को विशेष रूप से बधाई दी।

शानदार परेड को आईपीएस रेखा यादव, सीओ सिटी शेखर सेवा पल्लवी त्यागी ने कमांड किया। सबसे पहले पुलिस महानिदेशक ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों की सलामी ली। परेड में ट्रैफिक पुलिस, नागरिक पुलिस बल, पुलिस पीएसी वाहिनी, आईआरबी, फायर ब्रिगेड, सीपीयू की टुकड़ी शामिल रही।

अपडेट खबरों के लिए हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें