Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Uttarakhand Crime: उत्तराखंड में शराब के नशे में बेटे ने अपनी मां को जिंदा जलाया, पिता शिकायत लेकर पहुंचा पुलिस के पास

विकासनगर। हरबर्टपुर के रामबाग में घर में जलने से महिला की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के पति ने नशेड़ी बेटे…

विकासनगर। हरबर्टपुर के रामबाग में घर में जलने से महिला की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के पति ने नशेड़ी बेटे पर हत्या का आरोप लगाया और पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद आरोपी लापता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया जा रहा है कि विकास नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रामबाग के वार्ड 5 में एक घर से धुआं निकल रहा है। पुलिस वहां पहुंची तो घर में 51 वर्षीय सुरेशो देवी उर्फ वंदना का शव मिला, जो 80 प्रतिशत से अधिक जल चुका था। घर में सिर्फ बेड और उसके आसपास रखे सोफे ही जले थे।


इस मामले में महिला के पति संजय सिंह राणा ने शिकायत दर्ज कराई कि जिस समय यह घटना हुई तब घर में पुत्र मनमोहन सिंह राणा मौजूद था जो घटना के बाद से लापता है और उसकी बाइक भी घर पर नहीं है। संजय आसन बैराज में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और घटना के समय ड्यूटी पर था।


करीब दोपहर 12:45 पर पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर से धुआं उठ रहा है। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। वह आनन-फानन घर पहुंचे तो ड्राइंग रूम में आग लगी हुई थी और सुरेशो देवी की जलने से मौत हो चुकी थी।


उन्होंने बताया कि उनका बेटा मनमोहन नशे का आदी है जिसके चलते आए दिन वह अपनी मां से रूपए को लेकर झगड़ा करता था। उन्होंने कहा कि मनमोहन ने ही उनकी पत्नी की हत्या की है। बताया जा रहा है की घटना स्थल पर और वहां मिले साक्ष्यों को देखकर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। आरोपित के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।