Corona update- उत्तराखंड में कोरोना से आज 8 की मौत, 772 नए मामले

देहरादून। 08 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 8 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 772…

देहरादून। 08 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 8 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 772 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में मृतकों की संख्या 210 हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 9710 एक्टिव मामले है। आज 3257 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.21 प्रतिशत से अधिक है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज देहरादून में 285, अल्मोड़ा में 90, बागेश्वर में तीन, चमोली में 29, चम्पावत में 18, हरिद्वार में 111, नैनीताल में 62, पौड़ी में 42, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 16, यूएस नगर में 51 और उत्तरकाशी जिले में 28 नए केस सामने आए।