Corona update- बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना के कहर ने ली 10 की जान, 1200 नए मामले

देहरादून। 31 जनवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 10 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 1200…

देहरादून। 31 जनवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 10 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 1200 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 30,790 एक्टिव मामले है। आज 2499 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 8.87 प्रतिशत से अधिक है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज देहरादून में 368, हरिद्वार में 160, नैनीताल में 210, पौड़ी में 34, ऊधमसिंह नगर में 211, अल्मोड़ा में 25, रुद्रप्रयाग में 35, उत्तरकाशी में 45, बागेश्वर में 17, चंपावत में 67, पिथौरागढ़ में 07, चमोली में 11 और टिहरी जिले में 10 नए केस सामने आए।