Uttarakhand Corona Update: सोमवार को मिले 182 नए संक्रमित, एक मरीज की मौत

देहरादून। 25 जुलाई 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 182 नए संक्रमित मिले…

देहरादून। 25 जुलाई 2022- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 182 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 175 मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। वहीं, कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 1143 है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 86, हरिद्वार और चंपावत में 7-7, नैनीताल में 51, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में 8-8, बागेश्वर में 2, पौड़ी और उत्तरकाशी में 1-1, पिथौरागढ़ में 4 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.96 प्रतिशत और संक्रमण दर 14.38 प्रतिशत दर्ज की गई।