जानें शनिवार को कैसा रहा उत्तराखंड में Corona का हाल

देहरादून। 24 जुलाई 2021- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी आ रही है। आज प्रदेश में 33 नए केस सामने आए तथा किसी…

185d6825f8dd9193d69562c2a817e4b5

25
26

देहरादून। 24 जुलाई 2021- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी आ रही है। आज प्रदेश में 33 नए केस सामने आए तथा किसी भी संक्रमितों की मौत नहीं हुई है। आज 28 लोग संक्रमण से स्वास्थ्य भी हुए हैं। 

वर्तमान तक राज्य में 341673 लोगों मेंं कोरोनावायरस संक्रमण पाया गया हैं जिसमें से 327692 स्वास्थ्य हो चुके हैं और 7359 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 611 एक्टिव केस हैं।

आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बागेश्वर में 2, देहरादून में 8, हरिद्वार में 1, नैनीताल में 4, पिथौरागढ़ में 11, उधमसिंह नगर में 4, उत्तरकाशी में 3 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।