Corona update- उत्तराखंड में कोरोना से आज 8 की मौत, 510 नए मामले

देहरादून। 11 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 8 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 510…

देहरादून। 11 फरवरी 2022- उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी हैं। आज उत्तराखंड में संक्रमण से 8 मरीजों की मृत्यु हुई है जबकि 510 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

आज राज्य में कोरोनावायरस संक्रमण के 6697 एक्टिव मामले है। आज 1348 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 2.6 प्रतिशत से अधिक है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मामले राजधानी देहरादून से सामने आए। आज 148 देहरादून से , 85 केस अल्मोड़ा, 10 बागेश्वर, 49 चमोली, छह चंपावत, 45 हरिद्वार, 25 नैनीताल, 44 पौड़ी, 31 पिथौरागढ़, 17 रुद्रप्रयाग, 21 टिहरी, 17 यूएसनगर और 12 केस उत्तरकाशी से सामने आए।