Corona Update – बीते 24 घंटों में 546 नये केस, 13 ने तोडा दम

देहरादून। 8 जून 2021 उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण (Corona Update) के मामले में कमी आ रही है। आज प्रदेश में 546 नए केस सामने आए जबकि…

813fe3adfeb6195181583066c26facbc

25

देहरादून। 8 जून 2021

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण (Corona Update) के मामले में कमी आ रही है। आज प्रदेश में 546 नए केस सामने आए जबकि 13 लोगों की मौत हुई है। आज 2717 लोग संक्रमण से स्वस्थ भी हुए हैं।

वर्तमान तक राज्य में 334965 लोगों मेंं कोरोनावायरस संक्रमण पाया गया जिसमें से 310291 स्वास्थ्य हो चुके हैं और 6797 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में 11885 कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस हैं।

आज अल्मोड़ा में 33, बागेश्वर में 13, चमोली में 23, चंपावत में 13, देहरादून में 136, हरिद्वार में 69, नैनीताल में 56, पौड़ी में 7, पिथौरागढ़ में 88, रूद्रप्रयाग में 16, टिहरी में 33, यूएस नगर में 41, और उत्तरकाशी में 8 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।