shishu-mandir

उत्तराखंड— प्रदेश में अच्छे आचरण वाले सजायाप्ता कैदी होंगे रिहा, आदेश हुए जारी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
fire broke out
Screenshot-5

देहरादून,08 अप्रैल 2022— उत्तराखंड सरकार ने अच्छे आचरण वाले सजायाप्ता कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कुल 175 अच्छे आचरण वाले सजायाप्ता कैदी रिहा किए जाएंगे।

new-modern
gyan-vigyan


राज्य सरकार के निर्देश पर शासन की ओर से प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई के दिए आदेश कर दिए है। यह सभी 175 कैदी अच्छे आचरण के आधार पर रिहा किए जाऐंगे।

इसके तहत जिला कारागार देहरादून से 23 कैदी रिहा होंगे, जबकि संपूर्णानंद शिविर सितारगंज उधम सिंह नगर जेल से 29,जिला कारागार हरिद्वार से 64,केंद्रीय कारागार सितारगंज उधम सिंह नगर से 53,जिला कारागार पौड़ी से 1,जिला कारागार चमोली से 1,जिला कारागार बरेली उत्तर प्रदेश से दो कैदी,केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश से दो कैदी रिहा होंगे ।