उत्तराखंड— प्रदेश में अच्छे आचरण वाले सजायाप्ता कैदी होंगे रिहा, आदेश हुए जारी

देहरादून,08 अप्रैल 2022— उत्तराखंड सरकार ने अच्छे आचरण वाले सजायाप्ता कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कुल 175 अच्छे आचरण वाले…

देहरादून,08 अप्रैल 2022— उत्तराखंड सरकार ने अच्छे आचरण वाले सजायाप्ता कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कुल 175 अच्छे आचरण वाले सजायाप्ता कैदी रिहा किए जाएंगे।


राज्य सरकार के निर्देश पर शासन की ओर से प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई के दिए आदेश कर दिए है। यह सभी 175 कैदी अच्छे आचरण के आधार पर रिहा किए जाऐंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके तहत जिला कारागार देहरादून से 23 कैदी रिहा होंगे, जबकि संपूर्णानंद शिविर सितारगंज उधम सिंह नगर जेल से 29,जिला कारागार हरिद्वार से 64,केंद्रीय कारागार सितारगंज उधम सिंह नगर से 53,जिला कारागार पौड़ी से 1,जिला कारागार चमोली से 1,जिला कारागार बरेली उत्तर प्रदेश से दो कैदी,केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश से दो कैदी रिहा होंगे ।