Uttarakhand- चंडिका घाट तक मोटर मार्ग का कार्य पूर्ण, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने किया लोकार्पण

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़ सहयोगी, 15 अप्रैल 2021

new-modern

पिथौरागढ़ जिले में आस्था के प्रतीक मां चंडिका माता मंदिर चंडिका घाट तक हल्का वाहन मोटर मार्ग का निर्माण पूरा हो गया है। बुधवार को प्रदेश के पेयजल एवं ग्रामीण निर्माण विभाग मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने मार्ग का लोकार्पण किया। इस मार्ग का निर्माण जिला पंचायत पिथौरागढ़ की ओर से किया गया है।

बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा प्रकाश पंत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चंडिका घाट पंहुचे पेयजल मंत्री चुफाल का क्षेत्रवासियों की ओर से सड़क निर्माण किए जाने पर आभार जताया गया।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- नियमों के उल्लंघन के बीच बंदी का खासा असर

Corona virus in Uttarakhand- बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार कोरोना संक्रमित

इस अवसर पर मंत्री चुफाल व अन्य ने चंडिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की सुख समृद्धि कामना की। चुफाल ने कहा कि यह स्थान धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, जिसे और विकसित किया जाएगा। उन्होंने चंडिका घाट में स्नान घाट और एक हाईटेक शौचालय का भी निर्माण करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े….

बड़ी खबर- उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में 10 वी बोर्ड की परीक्षायें निरस्त

उन्होंने कहा कि शीघ्र इस मोटर मार्ग में द्वितीय चरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पिथौरागढ़ राजेन्द्र रावत, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत वीरेन्द्र बोहरा, सदस्य जिपं सावित्री ज्याला, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, गेहराज पाण्डेय आदि मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos