उत्तराखंड की सबसे बड़ी खबर,सीएम धामी ने दिया इस्तीफा

उत्तराखण्ड के निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने नये मुख्यमंत्री की नियुक्ति तक मुख्यमंत्री के…

उत्तराखण्ड के निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने नये मुख्यमंत्री की नियुक्ति तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने को कहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


शुक्रवार लगभग 1:30 पर बजे पुष्कर​ सिंह धामी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत) से मिले और उन्हे अपना त्यागपत्र सौंपा। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नई सरकार बनने तक उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर बने रहने को कहा। सीएम धामी के साथ इस मौके पर 4 कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज,अरविंद पांडे,गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे।


गौरतलब है कि कल संपन्न हुई मतगणना में भाजपा ने बहुमत के जादुई आकंड़े 36 से कही अधिक 47 सीटे लेकर फिर से सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया है।हालांकि सीएम धामी खुद चुनाव हार गए है। अब विधानसभा के नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाने के बाद विधिवत विधानसभा का गठन होगा।